ट्रक से 1152 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 15 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से 1152 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ट्रक से 1152 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

रामपुर चेकपोस्ट पर सघन जांच के दौरान की गयी बड़ी कार्रवाई

किशनगंज. जिले में शराब तस्करों व पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1152 लीटर विदेशी शराब बरामद की व दो तस्करों को गिरफ्तार किया. उत्पाद थाना अध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से भरा हुआ विदेशी शराब किशनगंज के रास्ते गुजरने वाला है. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अवर निरीक्षक कुंज बिहारी सिंह व सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में रामपुर चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें 1152 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. तस्कर रंजीत कुमार व अखिलेश कुमार पश्चिम बंगाल से शराब लेकर समस्तीपुर जा रहे थे. दोनों की मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन