विधायक ने विशनपुर ओपी भवन व कब्रिस्तान घेराबंदी का उठाया मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक मुजाहिद आलम राज्य सरकार से तारांकित प्रश्न संख्या 2564 के द्वारा पूछा कि बिशनपुर ओपी(सहायक थाना) का संचालन वर्तमान में पंचायत सरकार भवन बिशनपुर में हो रहा है तो ओपी को आज तक अपना भवन क्यों नहीं है. जबकि एक साल पहले ही भवन निर्माण […]
विज्ञापन
किशनगंज : सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक मुजाहिद आलम राज्य सरकार से तारांकित प्रश्न संख्या 2564 के द्वारा पूछा कि बिशनपुर ओपी(सहायक थाना) का संचालन वर्तमान में पंचायत सरकार भवन बिशनपुर में हो रहा है तो ओपी को आज तक अपना भवन क्यों नहीं है.
जबकि एक साल पहले ही भवन निर्माण के लिए जमीन की व्यवस्था कर दी गयी है. जवाब में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने गृह विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में सदन को बताया कि बिशनपुर सहायक थाना में मौजा बिशनपुर थाना नंबर 230, खाता 404, खेसरा 191 में एक एकड़ जमीन पर मॉडल थाना भवन,अाउट हाऊस व फर्नीचर सहित ग्रीन आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य हेतु कुल मोवल्लक 3 करोड़ 28 लाख 87 हजार 200 रुपये मात्र का स्टीमेट तैयार किया गया है.
जिसे जरूरत के मुताबिक संसोधन कराने का निर्देश गृह विभाग बिहार सरकार ने बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम,पटना को दिया है. संशोधित प्राक्कलन प्राप्त होते ही टेंडर की प्रक्रिया पूरा करके बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के द्वारा सहायक थाना बिशनपुर का मॉडल भवन, अाउट हाउस एवं फर्नीचर सहित ग्रीन आधारभूत संरचना से लैस उच्च स्तरीय बिल्डिंग का निर्माण चालू कर दिया जायेगा. जिसमें थाना से संबंधित सभी कार्यालय कक्ष के साथ साथ पदाधिकारी एवं कर्मियों के लिए आवास,
बाउंड्री वॉल, सभा कक्ष, गार्डन तथा पाकिंर्ग शेड का भी निर्माण शामिल है.तारांकित प्रश्न संख्या 2552 के द्वारा विधायक मुजाहिद आलम ने विधानसभा में राज्य सरकार से पूछा कि किशनगंज प्रखंड अंतर्गत पिछला पंचायत के मोहम्मदपुर भगाल कब्रिस्तान जो मौजा मोहम्मदपुर भगाल, थाना नंबर 83, खाता 222, 223, खेसरा 908, में है.उसमें रकवा 10 डिसमिल जमीन को पुतली देवी पति कचालु राम के द्वारा अतिक्रमिण कर लिया गया है.तो सरकार कब तक कब्रिस्तान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर के घेराबंदी करेगी.
जवाब में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने गृह विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में सदन में बताया कि विधायक मुजाहिद आलम के तारांकित प्रश्न के बाद गृह विभाग ने किशनगंज डीएम को अविलंब अतिक्रमित कब्रिस्तान को खाली कराते हुए उसकी घेराबंदी का आदेश दिया था. किशनगंज डीएम से प्रतिवेदन गृह विभाग को प्राप्त हुआ है.वर्तमान में मोहम्मदपुर भगाल के कब्रिस्तान की जमीन से अतिक्रमण खाली करा दिया गया है. इतना ही नहीं वहां मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम भी युद्ध स्तर पर शुरू करा दिया गया है. ध्यातव्य है कि पिछला पंचायत के मोहम्मदपुर भगाल कब्रिस्तान दशकों से अतिक्रमित था. जहां कई बार स्थानिय ग्रामीणों व अतिक्रमणकर्ता के बीच विवाद होता रहा है. मामले को शांत कराने के लिए पुलिस भी पहुंची थी. मगर विधायक मुजाहिद आलम के द्वारा विधानसभा में मामला उठाये जाने के बाद गृह विभाग ने कड़ा रूख एख्तियार करते हुए डीएम को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया था. जिसके बाद अब जाकर प्रशासन ने मोहम्मदपुर भगाल कब्रिस्तान को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए वहां बाउंड्री वॉल का निर्माण भी चालू करा दिया गया है. जिससे दशकों पूर्व से चलते आ रहे विवाद का खात्मा भी हो गया है. विधायक के द्वारा किए गये इस कार्य से इलाके के लोगों में काफी खुशी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




