बिजली की चपेट में आने से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : राज मिस्त्री द्वारा गृह निर्माण का कार्य करने के दौरान ढलाई के लिए शटरिंग करते वक्त लोहे की रोड के बिजली के 11 हज़ार वोल्ट के संपर्क में आने से मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी. सदर थाना क्षेत्र के खानका चौक स्थित लाइन उर्दू स्कूल के पास सोमवार को एक […]
विज्ञापन
किशनगंज : राज मिस्त्री द्वारा गृह निर्माण का कार्य करने के दौरान ढलाई के लिए शटरिंग करते वक्त लोहे की रोड के बिजली के 11 हज़ार वोल्ट के संपर्क में आने से मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी. सदर थाना क्षेत्र के खानका चौक स्थित लाइन उर्दू स्कूल के पास सोमवार को एक भवन निर्माण के दौरान बिजली के तार के चपेट में आने से मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
मजदूर को सदर अस्पताल लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया. टाउन थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंची. मृतक मजदूर का शिनाख्त अरुण साहा पिता चंद्र साहा तेली बस्ती गाछपाड़ा के रूप मे की गयी. मृतक अरुण साहा लाइन उर्दू स्कूल के पास मो फकरे आलम के मकान के निर्माण कार्य में मजदूर के तौर मे काम कर रहा था. उंची दीवार पर चढ़ कर सटरिंग बांधने के दौरान नजदीक से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार के चपेट में अचानक आ गया.
जिसकी वजह से मजदूर को पलभर में ही बिजली ने अपने चपेट में लेकर निचे गिरा दिया. स्थानीय लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल इलाज के लिए ले आये.जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक के गांव में पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया. मृतक अरुण साहा के शादी को अब तक एक माह भी पूरा नहीं हुआ था.सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों का रुदन व विलाप कर बुरा हाल है. मृतक के पिता अपने बेटे का पोस्टमार्टम करवाना चाह रहे थे. लेकिन लाचार पिता कुछ जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों के बातों में आकर बिना पोस्टमार्टम किये शव को अपने साथ घर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




