बिहार : गुस्से में नेपाली हाथियों के झुंड ने किसानों को खदेड़ कर जमाया मक्के के खेत पर कब्जा

Published at :10 Mar 2018 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गुस्से में नेपाली हाथियों के झुंड ने किसानों को खदेड़ कर जमाया मक्के के खेत पर कब्जा

किशनगंज : सीमांचल के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड में हाथियों का आतंक जारी है. तुलसिया पंचायत के उत्तरकुढ़ैली, बांसबाड़ी गांव में हाथियों ने शुक्रवार को अहले सुबह मक्के की फसल को रौंद डाला. फसल देखने आये किसानों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की तो हाथियों ने किसानों को ही […]

विज्ञापन

किशनगंज : सीमांचल के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड में हाथियों का आतंक जारी है. तुलसिया पंचायत के उत्तरकुढ़ैली, बांसबाड़ी गांव में हाथियों ने शुक्रवार को अहले सुबह मक्के की फसल को रौंद डाला. फसल देखने आये किसानों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की तो हाथियों ने किसानों को ही दौड़ा दिया. बाद में किसानों ने इकट्ठा होकर हाथियों को भगाने का प्रयास समाचार प्रेषण तक जारी है. दरअसल, नेपाल से सटे दिघलबैंक प्रखंड के सभी पंचायतों में मक्के की खेती व्यापक पैमानी में की जाती है. मक्के की फसल को खाने की लालच में नेपाल से हाथियों का झुंड आये दिन आ धमकता है. अचानक नेपाल से 6 हाथियों का एक झुंड मक्के के खेतों में आ धमका और फसलों को रौंदने लगा. जिसपर किसानों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की. लेकिन हाथी उनके पीछे भागने लगे. हाथियों को अपनी ओर आता देख किसान शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने लगे.

पिछले तीन महीने से लगातार हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में आतंक मचा रखा है. प्रखंड के धनतोला,करूवामनी, अठ्गछिया ,ताराबाड़ी पंचायत के कई गांवों में जंगली हाथियों का तांडव जारी था ही कि फिर शुक्रवार को तड़के सुबह छह हाथियों का झुंड तुलसिया पंचायत के उत्तरकुढैली,बासबाड़ी गांव तक पहुंच गया.वही दूसरी ओर दो हाथियों का झुंड सुरिभिट्टा,बारहभांग,तलवार बांध,चहटपुर गांव पहुंचा और कई एकड़ में लगे मकई की फसल को रौंद डाला. कुढैली के निकट हाथियों के होने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए जन सैलाब उमड़ गया. दिन भर हाथियों का झंड मक्के की खेत में ही डेरा डाले रखा.

सूचना मिलने पर पर सीओ राकेश कुमार, दिघलबैंक थाना से एएसआइ संजय कुमार यादव पुलिस बल से साथ एवं वन विभाग के अधिकारी दिनेश प्रसाद यादव भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे. लोगों की भीड़ ने कई बार हाथियों को भगाने की कोशिश की मगर हाथी वही घूमते रहे.लोगों द्वारा पटाखा छोड़ने से हाथियों का झुंड लोगों की ओर दौड़ा जिससे अफरा तफरी मच गयी. जिसमें कई लोगों को चोटें भी आयी है. दिन भर जंगली हाथियों ने मकई की दावत उड़ाई और सैकड़ों एकड़ में लगे मकई की फसल को रौंद डाला.

वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी खेत में ही डटा रहा।धीरे धीरे हाथियों का झुंड अंदर खेतों में चला गया. अभी भी हाथियों का झुंड वही पर है.वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने पर हाथियों को नेपाल की ओर भगाया जाएगा. वही इस दौरान वहां रहने वाले लोगों में खौफ देखने को मिला.आये दिन नेपाल के जंगलों से भटकर जंगली हाथीयो का झुंड इस क्षेत्र में पहुंच कर नुकसान पहुंचाते है.

यह भी पढ़ें-

बिहार : सीवान में युवक की गोली मारी, हत्‍या के बाद चार पहिया से लाकर फेंका गया शव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन