गीतांजलि ज्वेलर्स में देर शाम तक चली छापेमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. डे-मार्केट हॉस्पिटल रोड स्थित गंगा कॉम्पलेक्स में पहुंची इडी की टीम किशनगंज : किशनगंज डे-मार्केट हॉस्पिटल रोड स्थित गंगा कॉम्पलेक्स के गीतांजलि ज्वेलर्स में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी)की 5 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. करीब 9 घंटे बाद देर शाम तक इडी की टीम गीतांजली ज्वेलर्स के जांच में जुटी रही. इडी की […]
विज्ञापन
कार्रवाई. डे-मार्केट हॉस्पिटल रोड स्थित गंगा कॉम्पलेक्स में पहुंची इडी की टीम
किशनगंज : किशनगंज डे-मार्केट हॉस्पिटल रोड स्थित गंगा कॉम्पलेक्स के गीतांजलि ज्वेलर्स में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी)की 5 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. करीब 9 घंटे बाद देर शाम तक इडी की टीम गीतांजली ज्वेलर्स के जांच में जुटी रही. इडी की टीम ने किशनगंज डीएम को इसकी जानकारी दी.इसके बाद सदर थाना पुलिस के साथ इडी गीतांजलि के लखी गोल्ड इम्पोरियम में पहुंच कर ज्वेलर्स व कागजातों को खंगालने लगी. इडी की छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया.
इडी टीम शोरूम के प्रबंधक शरद कुमार कनोडिया से पूछताछ कर रही है. टीम ने सुबह नौ बजे गीतांजलि ज्वेलर्स के अंदर प्रवेश किया. दोपहर 2 बजे के बाद कुछ देर के लिए टीम के अधिकारी बाहर निकले. इडी नीरव मोदी के साथ संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है. टीम ने इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज किया. इडी टीम ज्वेलर्स में रखे जेवरात का भी ब्योरा लिया. साथ ही स्टॉक का मिलान किया गया. शोरूम में कितने ज्वेलर्स थे इसकी भी जांच की गयी. वहीं गीतांजलि ज्वेलर्स के संचालक जय प्रकाश सुद्रानिया किशनगंज से बाहर रहने की सूचना मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




