11.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है
किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसीक्रम में 11.875 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने फ़रिंगगोला चेक पोस्ट पर 10.375 लीटर विदेशी शराब बरामद किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी ओर सहायक अवर निरीक्षक रमेश तिवारी ने 750 मिलीग्राम शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी और ब्लॉक चौक से सहायक अवर निरीक्षक शिवपूजन सिंह ने 750 मिलीग्राम शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आगे की कार्रवाई की कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने तीनों व्यक्तियों की सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




