शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार परिवार के घर जले

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की सुंदरबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित मदरसा टोला सुंदरबाड़ी में गुरुवार की देर रात आग लगने से चार लोगों के मवेशी घर जलकर राख हो गये

विज्ञापन

कोचाधामन. प्रखंड की सुंदरबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित मदरसा टोला सुंदरबाड़ी में गुरुवार की देर रात आग लगने से चार लोगों के मवेशी घर जलकर राख हो गये. अग्निकांड में कई बकरियों की भी झुलस कर मौत हो गयी है. स्थानीय लोग व अग्नि शमन दस्ता की मदद से आग बुझाई गयी. आग लगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. देर रात अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गया लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में मदद की. आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पांच लोगों का मवेशी घर जल कर राख हो गया. अग्नी कांड में मो कमरुज्जमा,मो कुर्बान,मो नूर जमा तथा बदरूजमा का मवेशी घर जल गया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन