बिना सड़क बनाये राशि की निकासी मामले प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराये बिना ही सरकारी राशि निकासी के गंभीर आरोप ने तूल पकड़ लिया है

विज्ञापन

ईमेल से भेजे आवेदन पर हरकत में आयी पुलिस, तीन अभियंता जांच के घेरे में ठाकुरगंज. नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराये बिना ही सरकारी राशि निकासी के गंभीर आरोप ने तूल पकड़ लिया है. मामले में नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी मो इरफान आलम ने ठाकुरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी मो इरफान आलम द्वारा ईमेल के माध्यम से ठाकुरगंज थानाध्यक्ष को भेजे गए आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत सड़क निर्माण योजनाओं के तहत बिना कार्य कराए ही भुगतान निकाल लिया गया. आवेदन में तात्कालिक सहायक अभियंता प्रहर्ष शुक्ला, असैनिक सहायक अभियंता कुंदन कुमार एवं मो. शहंशाह की भूमिका संदिग्ध बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है . पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सरकारी धन के दुरुपयोग और कागजी अनियमितता से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसकी गहन जांच की जा रही है. संबंधित योजनाओं में माप पुस्तिका (एमबी) और कागजी अभिलेखों में कार्य पूर्ण दिखाया गया, जबकि जमीनी स्तर पर सड़क निर्माण नहीं हुआ . इसके बावजूद भुगतान प्रक्रिया पूरी कर राशि निकासी कर ली गयी. दस्तावेज खंगालेगी पुलिस : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब भुगतान से जुड़े दस्तावेज, स्वीकृति पत्र, माप पुस्तिका और कार्य स्थल की जांच के साथ संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन