भारत-नेपाल सीमा पर उर्वरक सहित तस्करी के अन्य सामान जब्त, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 12वीं वाहिनी एसएसबी किशनगंज अंतर्गत बीओपी पेकटोला की गश्ती टीम ने सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है

विज्ञापन

किशनगंज.

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 12वीं वाहिनी एसएसबी किशनगंज अंतर्गत बीओपी पेकटोला की गश्ती टीम ने सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. संध्या लगभग 5:45 बजे गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में सीमा स्तंभ संख्या 154/1 के समीप, अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 200 मीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर छापेमारी की गयी. बीओपी पेकटोला प्रभारी कैलाश धन ने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे प्रतिबंधित सामान को जब्त किया. इस दौरान एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त सामग्री में 4 बोरी भारत यूरिया (प्रत्येक 45 किलोग्राम, कुल 180 किलोग्राम), दो साइकिल, माउंटेन ड्यू 2.25 लीटर की 9 बोतलें तथा 1.25 लीटर की 15 बोतलें शामिल हैं. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवलाल महतो (61 वर्ष), पिता- शुकचंद महतो, निवासी ग्राम डांगीटोला, पोस्ट- सिजवा, थाना- सिजवा नगर पालिका रतुवामाई, जिला मोरंग (नेपाल) के रूप में की गई है. प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से जुड़े कुछ अहम संकेत भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है. एसएसबी द्वारा जब्त सामान व गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज (बिहार) को सौंपा जा रहा है. कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है. एसएसबी की इस तत्परता से यह स्पष्ट होता है कि सीमा पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो रही है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन