खेसारीलाल यादव की नयी Bhojpuri Movie संघर्ष-2 की तैयारी शुरू, एक्ट्रेस में इन नामों की चल रही चर्चा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2022 12:37 PM
खेसारीलाल यादव की एक और मूवी भोजपुरी फिल्म के दर्शकों को देखने को मिलेगी. संघर्ष 2 फिल्म की तैयारी अब शुरू हो गयी है. इस फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन और एक्ट्रेस की तलाश जारी है.
भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Movie) के दर्शकों के लिए जल्द ही अब एक और धमाकेदार मूवी पर्दे पर दिखाने की तैयारी चल रही है. खासकर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैन्स के लिए ये खुशखबरी है. 2018 में खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘संघर्ष’ के अगले सिक्वल की तैयारी शुरू हो गयी है. संघर्ष 2 भोजपुरी फिल्म का लोकेशन तय किया जा रहा है वहीं इस फिल्म के लिए अभी अभिनेत्री की तलाश भी जारी है.
खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘संघर्ष ’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. ये फिल्म भोजपुरी के दर्शकों में काफी पसंद की गयी थी. अब इसकी अगली कड़ी तैयार की जा रही है. इसको लेकर फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल लगातार लोकेशन हंटिंग में लगे हुए हैं. अभी ये तय किया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग किस लोकेशन में की जाएगी. इसी सिलसिले में पराग पाटिल बैंकाक भी गये.

फिल्म निर्देशक पराग पाटिल बैंकॉक से भारत लौटे तो ये कयास भी तेज हो गये कि इस फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ खूबसूरत लोकेशन को भी चुना जा सकता है जहां कुछ सीन शूट किये जाएं. फिल्म संघर्ष-2 वर्ल्ड वाइड रिकार्ड के बैनर तले बनेगी. इसके प्री प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है. इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं.
Also Read: भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग होगी इस जगह, इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे खेसारीलाल यादव!संघर्ष-2 के निर्माता रत्नाकर कुमार का मानना है कि ये फिल्म अपने पिछले पार्ट यानी संघर्ष से भी बड़ी होगी और अधिक धमाल मचाएगी. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक्टर की भूमिका में फिर से खेसारीलाल यादव ही होंगे. लेकिन अभिनेत्री कौन होंगी ये अभी तय किया जाना बाकी है.
बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल ने संघर्ष-2 के लिए अब तक 7 अभिनेत्रियों के नाम शॉर्ट लिस्टेड किए हैं. अंतिम फैसला बाकी है.
संघर्ष-2 में खेसारीलाल यादव के साथ कौन एक्ट्रेस दिखेंगी ये देखना दिलचस्प होगा. भोजपुरी फिल्म के दर्शकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल कुछ नाम सामने आ रहे हैं जिनपर कयास लगाये जा रहे हैं. निर्माता व निर्देशक की नजर में साउथ इंडियन एक्ट्रेस मेघा श्री, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, श्वेता म्हारा, सबा खान और माही श्रीवास्तव का नाम है. लेकिन फिल्म में कौन होगी, ये अभी तक एक सस्पेंस है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










