सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो.11 केप्सन. सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन.
फोटो.12 केप्सन. पीड़ित परिवार को सांत्वना देते शिक्षक नेता मनीष सिंह.प्रतिनिधि,खगड़िया
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बीते 12 मई की रात लगभग 10.30 बजे बाइक सवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गयी. पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया था. जबकि स्कॉर्पियो पर सवार यात्री व चालक फरार हो गया. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताड़तर निवासी, जगदम यादव के 22 वर्षीय पुत्र धीरज यादव बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान सैनिक होटल के समीप स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दिया. घटना स्थल पर ही धीरज की स्थिति गंभीर हो गया. इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षक नेता मनीष सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया. साथ ही हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया. मृतक युवक अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री छोड़ कर चला गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










