ePaper

ई-रिक्शा व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार अधेड़ महिला घायल, रेफर

Updated at : 10 Oct 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

उक्त सड़क दुर्घटना में पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय सड़कपुर गांव समीप पीडब्ल्यूडी पथ पर ई रिक्शा एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार एक अधेड़ महिला के घायल हो गयी. घटना गुरुवार के दोपहर की बताई जा रही है. पीड़ित महिला की पहचान डुमरी पंचायत के आजादनगर गांव निवासी विपीन सिंह की करीब 38 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई. घायल को स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन गंभीरावस्था में उक्त पीड़ित महिला को ई रिक्शा से पीएचसी बेलदौर इलाज के लिए भिजवाया. वहीं पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया रेफर कर दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित महिला अपने भतीजा कासनगर गांव निवासी नूनूलाल सिंह के पुत्र अंजन कुमार के साथ बाइक से बेलदौर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पूजा करने के लिए आ रही थी. इसी दौरान उक्तस्थल पर ई-रिक्शा एवं उनके बाइक की सीधी टक्कर हो गई. उक्त सड़क दुर्घटना में पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन