ePaper

पांच देशी कट्टा के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 04 Sep 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
पांच देशी कट्टा के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अन्तर्गत पांच किलोमीटर के समीप से एसटीएफ व मानसी थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

मानसी. थाना क्षेत्र अन्तर्गत पांच किलोमीटर के समीप से एसटीएफ व मानसी थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से पांच देशी कट्टा बरामद किया. गिरफ्तार हथियार तस्कर की पहचान मटिहानी नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच निवासी जितेन्द्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गयी. बताया गया कि एसटीएफ टीम को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारी एवं एसटीएफ टीम को खबर मिली थी कि मथार दियारा से बाईक पर सवार एक हथियार तस्कर खगड़िया मानसी होते हुए कटिहार जा रहा है. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को पांच किलोमीटर के समीप से तस्कर को गिरफ्तार किया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मानसी कांड संख्या 213/25 दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. छापेमारी दल में स.अ.नि. रफीक आलम, सिपाही संतोष कमार, रजनी कांत कुमार एवं खगड़िया डीआईयू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन