ePaper

पैक्स चुनाव : 26 को खगड़िया, मानसी व 29 नवम्बर को गोगरी में होगा मतदान

Updated at : 20 Oct 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

पैक्स चुनाव की तिथी निर्धारित, जिले में चार चरण में होगा मतदान

विज्ञापन

पैक्स चुनाव की तिथी निर्धारित, जिले में चार चरण में होगा मतदान एक को बेलदौर व चौथम व तीन दिसम्बर को अलौली व परबत्ता में डाले जाएंगे वोट खगड़िया. जिले के 99 पैक्स यानि प्राथमिक कृषि साख समितियां के चुनाव की तिथी का एलान कर दिया गया है. सभी सात प्रखंड में चार चरणों में पैक्स का चुनाव होगा. प्रथम चरण में खगड़िया व मानसी प्रखंड में 26 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे. जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर को खगड़िया व मानसी प्रखंड में चुनाव को लेकर सूचना प्रकाशन किया जाएगा. वहीं तीसरे चरण में गोगरी प्रखंड में चुनाव होगा. सूचना का प्रकाशन 30 अक्टूबर को तथा मतदान 29 नवम्बर को होगा. इसी तरह चौथे चरण में बेलदौर तथा चौथम प्रखंड में 1 दिसम्बर को मतदान होगा. बेलदौर व चौथम प्रखंड के लिए सूचना का प्रकाशन 1 नवम्बर को होगा. पांचवें तथा अंतिम चरण में परबत्ता तथा अलौली प्रखंड में 3 दिसम्बर को वोटिंग होगा. सूचना का प्रकाशन 3 नवम्बर को होगा. 11 नवम्बर से शुरु होगा नामांकन पहले चरण में खगड़िया एवं मानसी प्रखंड के प्रत्याशी 11 से 13 नवम्बर तक नामांकन के परचे भरेंगे. वहीं दूसरे चरण में गोगरी प्रखंड के 21 पैक्स के लिए प्रत्याशी 16 से 18 नवम्बर तक नामांकन का परचा भरेंगे. तीसरे चरण के लिए 17 से 19 नवम्बर तक चौथम एवं बेलदौर प्रखंड के प्रत्याशी नामांकन परचा भरेंगे. वहीं चौथे चरण में अलौली एवं परबत्ता प्रखंड के प्रत्याशी 19 से 21 नवम्बर तक परचा दाखिल करेंगे. कहां कितने हैं मतदाता प्रखंड पैक्स की संख्या मतदाता खगड़िया 17 31337 अलौली 20 56831 मानसी 5 5949 चौथम 10 22907 गोगरी 21 35720 बेलदौर 11 18805 परबत्ता 15 23825 कुल 99 195374

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन