राष्ट्रीय स्कूल रग्बी अंडर-14 प्रतियोगिता में उज्जवल को मिला सिल्वर मेडल

Updated:
विज्ञापन

सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन

खगड़िया. राष्ट्रीय स्कूल रग्बी अंडर-14 में खिलाडी उज्जवल कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. प्रतियोगिता में उज्जवल के बेहतर प्रदर्शन से बिहार की टीम रजत पदक जीतकर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया. अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी कोच कविता कुमारी ने बताया कि बीते 9 और 10 अप्रैल को कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर (ओडिशा) में राष्ट्रीय स्कूल रग्बी अंडर-14 बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. बिहार के बालक टीम में शामिल खिलाड़ी उज्जवल कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया. सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है. कोच ने बताया कि खिलाड़ी उज्जवल गुरु फिजिकल स्पोर्ट्स ऐकेडमी में प्रैक्टिस करता था. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रग्बी खिलाड़ी व खेल प्रेमियों ने बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन