ऑटो की ठोकर से दो किशोर जख्मी, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
ऑटो की ठोकर से दो किशोर जख्मी,  इलाजरत

ठोकर मारते ही ऑटो चालक फरार हो गया

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर ईंट भट्टा के समीप सड़क दुर्घटना में दो किशोर जख्मी हो गये. जख्मी किशोर की पहचान पसराहा गांव निवासी राजेश पासवान के 14 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार तथा प्रकाश सदा के 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन किशोर किसी काम से एनएच 31 के किनारे से जा रहा था. तभी पीछे से आ रही ऑटो ने दो किशोर को ठोकर मार दिया. ठोकर मारते ही ऑटो चालक फरार हो गया. ऑटो की ठोकर से साहेब कुमार व आशीष कुमार जख्मी हो गया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन