गंगा की उपधारा में स्नान के दौरान दो किशोरी डूबी, एक की मौत

दूसरी किशोरी का इलाज कराया जा रहा है
महेशखूंट. गंगा की उपधारा में स्नान के दौरान दो किशोरी डूब गयी. घटना बन्नी गांव के समीप गंगा की उपधारा में हुई है. एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. जबकि दूसरी किशोरी का इलाज कराया जा रहा है. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह दो किशोरी गंगा की उपधारा में स्नान करने गयी थी. बताया जाता है कि जागो नगर बन्नी निवासी अमित रंजन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी व उनकी फुफेरी बहन चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी विजय मंडल के 17 वर्षीय पुत्री अंतरा कुमारी स्नान कर रहे थी. अचानक गहरे पानी में चली गयी. घाट पर स्नान कर रही महिलाओं ने दो किशोरी को डूबते देख हल्ला करने लगी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों किशोरी को पानी से बाहर निकाला गया. परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने किरण कुमारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि अंतरा कुमारी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बता दें मृतक किशोरी किरण कुमारी के दादा एवं अंतरा के नाना कैलाश सिंह का शुक्रवार को श्राद्ध कर्म था. श्राद्ध कर्म में भाग लेने पहुंची अंतरा फुफेरी बहन व घर के बगल की महिलाओं के साथ स्नान करने के लिए उपधारा गयी थी. जहां डूबने से किरण की मौत हो गयी. घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




