ePaper

दो दिनों में दो की डूबने से मौत, परिजनों में मचा है कोहराम

Updated at : 19 Oct 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों में दो की डूबने से मौत, परिजनों में मचा है कोहराम

थाना क्षेत्र के मरांच गांव में एक चार वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. मृतक बालक की पहचान गोपाल कुमार के पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई.

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के मरांच गांव में एक चार वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. मृतक बालक की पहचान गोपाल कुमार के पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है कि बालक बच्चा खेलने के क्रम में लापता हो गया था. इसके बाद परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी. इसी बीच रविवार की देर शाम में घर के बगल में गड्ढे से बालक का शव बरामद किया गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गयी है. इधर, दूसरी घटना चौथम थाना क्षेत्र के सहोरवा गांव में कोसी नदी में नहाने के दौरान एक बालिका की मौत हो गयी थी. मृतका की पहचान चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोरवा गांव निवासी लालो यादव की नौ वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से ही मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध ने बताया जा रहा है कि बालिका शनिवार को कोसी नदी में नहाने के लिए गयी हुई थी. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी. इससे डूबने से उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन