दो बाइकों की टक्कर में दोनों के सवार जख्मी

दो बाइकों की टक्कर में दोनों के सवार जख्मी
बेलदौर. थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी पथ के स्थानीय तिलाठी चौक समीप पुलिया पर दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गये. घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे की है. आनन-फानन आसपास के लोगों ने दोनों घायल को इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया. वहीं पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. घायल बाइक सवार की पहचान बोबिल गांव निवासी घनश्याम मंडल के 14 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार एवं काशनगर थाना क्षेत्र के चौथम वासा निवासी विनोद साह के 24 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित युवक रोशन कुमार अपने घर से पनसलवा मजदूरी करने बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल पर बेलदौर बाजार की ओर से जा रहे बोबील गांव निवासी विष्णु कुमार के बाइक से सीधी टक्कर हो गई. उक्त सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




