ePaper

अलग-अलग जगहों से दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 04 Jul 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

अलग-अलग जगहों से दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस ने पूछताछ कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर नपं के स्थानीय सड़कपुर गांव निवासी लखन तांती के पुत्र अखिलेश तांती को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक ने भाई के पत्नी के साथ मारपीट की थी. उक्त मामले में पीड़िता पिंकी देवी ने मामला दर्ज करवायी थी. वहीं तेलिहार गांव निवासी स्वर्गीय धनिक लाल सिंह के पुत्र संजय सिंह अपने चाचा रामबली सिंह के साथ मारपीट किया था. उक्त मामले में पीड़ित व्यक्ति के द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था. पुलिस ने आरोपित संजय सिंह को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना ध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में अलग-अलग जगहों से दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन