रमण सीही की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 02 Mar 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
रमण सीही की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि में परिवार के सदस्यों के साथ दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया

विज्ञापन

खगड़िया. दिवंगत मध्य विद्यालय मथुरापुर के प्रधानाध्यापक रमण सीही की छठी पुण्यतिथि सर्वोदय नगर में रविवार को मनायी गयी. पुण्यतिथि में परिवार के सदस्यों के साथ दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया. श्रद्धांजलि सभा में भाग ले रहे दिवंगत रमण सीही की पत्नी महाश्वेता, पुत्र देवाशीष रमण, आनंद गौरव पुत्री डॉ. कनिका, डॉ. आरपी सिंह, लायन क्लब के अध्यक्ष हर्षवर्धन, कोषाध्यक्ष डॉ. अमित आनंद, प्रभाष चंद्र सिंह, अंबिका प्रसाद सिंह, वीणा सिन्हा, मीना सिन्हा, रीना रानी, शिक्षक कन्हैया लाल पंडित, वंदना कुमारी, सावन कुमार आदि ने भाग लिया. जबकि प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए रमण सीही के व्यक्तित्व की चर्चा की. श्रद्धांजलि सभा के बाद दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन