पुलवामा शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

पुलवामा शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
मानसी. पुलवामा शहीदों के याद में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट बलहा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर संतोष कुमार ने पुलवामा में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि के रूप में आये सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक विजय साह ने कहा कि पुलवामा शहीदों के हम सदैव ऋणी रहेंगे. उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति भारतवासी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. विशिष्ट अतिथि सुनील सिंह ग्रामीण डॉक्टर ने कहा कि 6 वर्ष पूर्व 2019 में भारतीय सेना के जवानों पर की गयी कायरता पूर्ण हमले में हमारे देश के जवानों ने अपनी शहादत दी है. उनकी शहादत ने देश के युवाओं में देश भक्ति की प्रेरणा जगाई है. मंच संचालन ट्रस्ट के सदस्य श्रवण आर्य एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया. मौके पर प्रियकांत पंकज, अजीत कुमार, श्रीशांत कुमार, रणवीर कुमार सहित अन्य ने वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










