राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में अध्यापक व अध्यापिकाओं का प्रशिक्षण शुरु
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 9:50 PM
राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज आवास बोर्ड में बीएड सत्र 2024-26 का कक्षा प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत पटेल, प्रबंधक इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.
खगड़िया. राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज आवास बोर्ड में बीएड सत्र 2024-26 का कक्षा प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत पटेल, प्रबंधक इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर छात्र, अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने कहा कि आप लोग भारत के राष्ट्र निर्माता बनने जा रहे हैं. आप पर ही भारत के भविष्य के नागरिक को गढ़ने का भार है. इसलिए इस प्रशिक्षण में अपना शत प्रतिशत देने का कोशिश करें. उन्होंने छात्रों को यूपीएससी और बीपीएससी एग्जाम के भी तैयारी के टिप्स भी दिए. इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने कहा राजमाता माधुरी देवी एक शिक्षिका थी. हम लोगों ने डॉ विवेकानंद के नेतृत्व में राष्ट्र को एक बेहतर शिक्षक प्रदान करने के लिए कॉलेज को प्रारंभ किया. हमें 2047 तक भारत को परम वैभव पर ले जाना है. उसके लिए योग्य और शिक्षित नागरिक तैयार करने का भार आप लोग के कंधे पर है. मौके पर विभाग अध्यक्ष डॉ. बिंद बहादुर कुशवाहा, प्रोफेसर आलोक कुमार यादव, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रो. सत्येंद्र कुमार राम, प्रो. हरि किशोर ठाकुर, पुस्तकालय अध्यक्ष रामानंद सहित सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










