बाइकों की टक्कर में तीन युवक जख्मी

तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने अन्न फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया
खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के शुंभा चौक के समीप गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. बताया जाता है कि गंगौर थाना क्षेत्र के घुसमुरी बिशनपुर गांव निवासी घनश्याम कुमार, भागलपुर जिले के रणबीर कुमार व मिथुन कुमार जख्मी हो गया. घायल घनश्याम कुमार ने बताया कि बिशनपुर से शुंभा जाने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया. जिससे बाइक अनियंत्रित होने से तीनों युवक सड़क पर गिर गये. जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहीं तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने अन्न फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से जख्मी मिथुन कुमार को हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




