ePaper

पसराहा में चार कट्टा, एक रिवाल्वर, छह जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाश धराया

Updated at : 05 May 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
पसराहा में चार कट्टा, एक रिवाल्वर, छह जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाश धराया

गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है

विज्ञापन

चार मई को राहगीर महिला के कान की बाली की हुयी थी छिनतईमहिला से छिनतई की घटना बाद पुलिस ने लिया क्विक एक्शन

खगड़िया. पसराहा थाना क्षेत्र में राहगीर महिला से कान की बाली छिनतई की जानकारी मिलते ही पुलिस क्विक एक्शन में आ गयी. छिनतई में शामिल तीन युवकों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. छिनतई की गयी कान की बाली बरामद कर लिया गया. एसपी राकेश कुमार ने पसराहा थानाध्यक्ष को पुरस्कृत करने की घोषणा की. सोमवार को एसपी राकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पसराहा थाना में बेहतर काम हुआ है. 24 घंटे के अंदर बदमाशों के पास 11 कट्टा, 31 कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि दीनाचकला गांव निवासी दशरथ साह की पत्नी उषा देवी के कान की बाली की छिनतई चार मई को हुयी थी. घटना के बाद पसराहा थाना में कांड संख्या 116-25 दर्ज किया गया था. घटना में शामिल सेवानिवृत शिक्षक के पुत्र व स्वच्छता अधिकारी के पुत्र सहित तीन युवक को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से चार देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, छह जिंदा कारतूस बरामद किया है. बताया गया कि पसराहा थाना क्षेत्र के दीनाचकला गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद सिंह के पुत्र अंकित कुमार, महद्दीपुर निवासी स्वच्छता अधिकारी आलोक कुमार उर्फ मंटू सिंह के पुत्र गुलशन कुमार उर्फ आदित्य राज तथा सोन्डीहा निवासी किसान सुखदेव नारायण सिन्हा के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रभु सिंह को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक के पास से चार देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

स्मैकर युवक दे रहे थे घटना का अंजाम

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अंकित, गुलशन,रंजीत स्मैक पीने का आदि है. स्मैके पीने के लिए छिनतई की घटना का अंजाम देने की बात बताया गया है. पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में शामिल थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास, पुलिस अवर निरीक्षक रिक्की कुमार, शंभु कुमार सिंह को पुरस्कृत किया जायेगा.

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की गयी है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 76 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि एसड्राइव चलाया गया था. जिसमें 76 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें चार अभियुक्त हत्या के प्रयास, 282 वारंट का निष्पादन किया गया. 13 लीटर देशी शराब जब्त किया गया. 9 देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर व 31 जिंदा कारतूस तथा एक वाहन को जब्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन