तीन दिवसीय कबीर मत सत्संग का कुम्हरैली में हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
तीन दिवसीय कबीर मत सत्संग का  कुम्हरैली में हुआ शुभारंभ

उद्घाटन कार्यक्रम में कबीर मत सत्संग के मुख्य वक्ता के रूप में राम लखन साहेब उपस्थित थे

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत के कुम्हरैली गांव में तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन बीते गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर एवं काटकर किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में कबीर मत सत्संग के मुख्य वक्ता के रूप में राम लखन साहेब उपस्थित थे. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित समेत फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया. वहीं संतों के विचार से प्रेरित होकर समाजसेवी ऋषव कुमार ने सत्संग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में सद्भाव का माहौल बनता है. इसके अलावे इन्होंने संतो से निवेदन करते हुए कहा कि आज के इस युग में हो रहे दुष्कर्म, अत्याचार व छोटी मोटी घटनाओं पर रोक कैसे लगाया जाए, उस पर विस्तृत चर्चा करने का इन्होंने अनुरोध किए. जबकि कबीर मत सत्संग के दौरान संत रामलखन साहेब ने रामायण पर चर्चा करते हुए राजनिति व कूटनीति पर विशेष चर्चा किए. मौके पर बोबिल पंचायत के भूतपूर्व सरपंच विन्देश्वरी साह, समाजसेवी ऋषव कुमार, मोहन शर्मा, नरेश पोद्दार, मांगन दास, कोकाय दास, राजकुमार शर्मा,रविन शर्मा, जगदीश दास समेत दर्जनों अनुयाई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन