आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से पीरनगरा में तीन दिवसीय शिविर आयोजित

Updated at : 30 Jan 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से पीरनगरा में तीन दिवसीय शिविर आयोजित

आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से पीरनगरा में तीन दिवसीय शिविर आयोजित

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन पीरनगरा में आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से तीन दिवसीय शिविर आयोजित कर लोगों को जीवन जीने की कला सिखायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को शिविर के पहले दिन सुबह छह बजे से नौ बजे तक पंचायत सरकार भवन पीरनगरा में जीवन जीने की कला सिखाकर प्रशिक्षकों ने लोगों को इसका नियमित अभ्यास करने की सलाह दी. शिविर के दौरान प्रशिक्षक नागेन्द्र सिंह त्यागी व बैंगलोर आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के विजेंद्र भाई जीवन को रोगमुक्त व तनावमुक्त बनाकर आनंद की अनुभूति की कला सिखा रहे हैं. इस दौरान समाजसेवी सह प्रशिक्षक त्यागी ने बताया कि 30 जनवरी से एक फरवरी तक तीन दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है. उक्त शिविर में परम पूज्य आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक के बताये गये कला का अभ्यास कराया जा रहा है. इसके अलावा नौ मार्च को गुरुदेव के प्रस्तावित आगमन को लेकर सेवा योद्धा और पंचायत प्रतिनिधि के साथ बैठक कर तैयारी को लेकर चर्चा की जायेगी. मौके पर संगम कुमार, गिरीश कुमार रंजन, जयशंकर सुमन, कन्हैया कुमार ,नंदलाल शर्मा, मिथिलेश यादव ,अनमोल कुमार, विभूति कुमार यादव, झलेन्द्र यादव, चंदन कुमार ,अर्जुन कुमार, राजीव कुमार ,राकेश रोशन, नवीन कुमार निराला, विकास कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन