माईजी ठाकुरवाड़ी से निकाली गयी श्रीराम जानकी भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ता ने जयकारे के साथ नगर का भ्रमण किया
खगड़िया. शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर बाजार स्थित माईजी ठाकुरवाड़ी प्रांगण से श्री राम जानकी भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ता ने जयकारे के साथ नगर का भ्रमण किया. जगह जगह लोगों ने फूल की बारिश कर स्वागत किया. मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर माईजी ठाकुरवाड़ी प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गयी. ठाकुरबाड़ी से श्री राम जानकी भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए. साथ ही भव्य शोभायात्रा यात्रा समापन के बाद भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया. कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि रामनवमी की भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गयी. जिसको लेकर पूरे बाजार में भगवा झंडा, बैनर पटा रहा. मौके पर मंत्री सानू जोशी, संयोजक अंजनी कुमार, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, अभिषेक फोगला, उपाध्यक्ष अमित सोनी, उपाध्यक्ष अंकित कुमार, उपाध्यक्ष अमृतांश जयसवाल, उपमंत्री रिकी कुमार, उपमंत्री तिलक वर्मा, उपमंत्री अक्षय सूरी, मीडिया प्रभारी प्रिंस राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार, व्यवस्थापक मृत्युंजय कुमार मनीष पांडे, शुभम वर्मा, आशीष वर्मा, मुस्कान शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




