प्रधानमंत्री की सभा में किसानों और मत्स्य पालकों के सशक्तिकरण की होगी बात: मंत्री

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सभा में किसानों और मत्स्य पालकों के सशक्तिकरण की होगी बात: मंत्री

इस दौरान ग्रामीणों के साथ मंत्री ने बैठक भी किया

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड के माड़र उत्तरी पंचायत के दुर्गा स्थान परिसर में बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों के साथ मंत्री ने बैठक भी किया. बैठक में क्षेत्रीय सह प्रभारी रविन्द्र रंजन, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश सहनी के नेतृत्व में संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई. मंत्री श्री सहनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में आयोजित किसान सभा में भाग लें. कहा कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान को तेज करें और अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा किसानों और मत्स्य पालकों के सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश देगी, जिसे हर किसान और मत्स्य पालक तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है. क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा किसानों और मत्स्य पालकों के उत्थान के लिए नीतिगत निर्णय लिए हैं. भागलपुर हवाई अड्डा के मैदान में विकास को नई दिशा देने वाली होगी. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय ने कहा कि सभा को सफल बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का आमंत्रण पत्र दे रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं. वहीं निषाद टोला के सरकारी बंगला में मंत्री ने बैठक कर स्थानीय लोगों को किसान सभा में शामिल होने का न्योता दिया. सभा को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया. बैठक में पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनोहर मंडल, भाजपा नेता गौतम मंडल, विश्वजीत कुमार, मदन मंडल, राजेन्द्र मंडल, रामशरण मंडल, नरसिंग मंडल, बिलो मंडल, अमित पासवान, रंजीत कुमार, मनोज कुमार मंडल, कुंजबिहारी पासवान, पूर्व सरंपच प्रतिनिधि पन्नालाल मंडल, रामदेव मंडल, प्रकाश पासवान, कंतलाल पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन