ePaper

दिघौन पंचायत में ट्रक के चक्के से धंसकर टूटा पुलिया का छत, हड़कंप

Updated at : 27 Dec 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
दिघौन पंचायत में ट्रक के चक्के से धंसकर टूटा पुलिया का छत, हड़कंप

ग्रामीणों ने लोगों खासकर किसानों की जरूरत को गंभीरता से लेते अविलंब उक्त पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की है

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के दिघौन पंचायत के तरौना मोड़ के पुलिया पर एक बड़ा हादसा शनिवार को घटित होने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त पुलिया से गुजरने के दौरान 18 चक्का ओवरलोड बालू ट्रक के चक्के से धंसकर पुलिया का छत टूट गया एवं ट्रक पुलिया पर दिनभर फंसा रहा. जिससे आवागमन पूरी तरह ठप रहा. इसके कारण पोषक क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मची हुई है. घटना की सूचना पर उक्तस्थल पहुंचे वार्ड प्रतिनिधि मो. तबरेज आलम ने बताया कि दिघौन एवं बलथी गांव के बीच तरौना मोड़ पर पुलिया के धंसकर टूटने से गुजर रहे लोडेड 18 चक्का ट्रक बाल बाल बचा है. इसके कारण पुलिया के दोनों ओर दर्जनों गाड़ी जाम में फंस गई है. लोगों को वैकल्पिक 12 किलोमीटर लंबी सफर घूम कर दिघौन पहुंचना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस पुलिया के टूटने से दिघौन पंचायत का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को परेशानियों से जुझना पड रहा है. वहीं पंसस राजा धन्ना ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उक्त पुलिया का निर्माण किया गया था, लेकिन अब पचौत पुर्नवास होते हुए मुरली गांव छोटी एवं बड़ी गाड़ी दिधौन नहीं पहुंच पा रही है, जिससे लोगों को अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस पुलिया के टूटने से दिघौन पंचायत के लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया के टूटने से दिघौन पंचायत के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने लोगों खासकर किसानों की जरूरत को गंभीरता से लेते अविलंब उक्त पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि लोगों को समस्याओं से छुटकारा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन