ePaper

एक वर्ष पूर्व हुई मारपीट मामले में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 03 Jul 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व हुई मारपीट मामले में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

एक वर्ष पूर्व हुई मारपीट मामले में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

पिता के आवेदन पर परबत्ता थाना में सात लोगों के विरूद्ध दर्ज हुई थी प्राथमिकी परबत्ता. थाना क्षेत्र के कज्जलवन निवासी मूलचंद मंडल के 19 वर्षीय जख्मी पुत्र सीताराम कुमार की इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गयी. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. पिता ने बताया कि बीते तीन जून 2024 को सीताराम कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया था. जख्मी सीताराम को इलाज के लिए खगड़िया, पटना व भागलपुर में कराया. बीते एक साल से सीताराम का इलाज चल रहा था. मृतक के परिजनों ने बताया कि सीताराम कुमार को सोनू मंडल, लक्ष्मण कुमार, अखिलेश मंडल, तेतो मंडल, वरुण कुमार, मंजू देवी व बबीता देवी ने मिलकर घर से उठाया. घर लेकर जाकर लाठी डंडे एवं लोहे के रड से मारकर अधमरा कर दिया. मारपीट में सीताराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. बताया कि बीते 26 अक्टूबर 2024 को कांड संख्या 431/ 24 दर्ज किया गया था. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है. जांच उपरांत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन