ePaper

एंटी डेंगू माह में डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

Updated at : 02 Jul 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
एंटी डेंगू माह में डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

पानी टंकी तथा घरों के अंदर जमा साफ पानी के बर्तनों को ढंक कर रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा

विज्ञापन

गोगरी. स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह को एंटी डेंगू माह के रूप में मनाएगा. इस दौरान समूचे माह डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी सह जिला मलेरिया पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखा है. एंटी डेंगू माह के दौरान मच्छर प्रजनन वाले स्थलों को चिन्हित कर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में लोगों को जागरूक करना, दिन में मच्छर से बचाव के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पानी टंकी तथा घरों के अंदर जमा साफ पानी के बर्तनों को ढंक कर रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा. एयरकूलर घर के आस पास गड्डा सहित आस पास पानी जमा नहीं होने देने के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों में डेंगू आधारित क्विज, लेखन जैसे विशेष गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा. डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव संबंधी बैनर जगह जगह लगाए जाने एवं पम्पलेट आम जनों को वितरीत करना है. इसके अलावा आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी के माध्यम से ग्राम स्तर पर जनसमुदाय को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किए जाने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है. जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने बताया कि एंटी डेंगू माह के दौरान डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम समूचे जिले में चलाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन