संदेहास्पद स्थिति में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत

Updated:
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत

फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम जांच में जुटी बेलदौर. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुष्कर्म पीड़िता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार की बताई जा रही है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह फोरेंसिक टीम एवं पुलिस बल के साथ पीड़िता के घर एवं घटनास्थल पहुंचकर गहन छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. वहीं घटना से पीड़ित परिजनों में चीत्कार मची हुई है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बीते शनिवार की शाम दो चचेरी बहन गांव से दक्षिण दिशा की ओर अपने मवेशी का चारा लाने के लिए गयी थी. इसी दौरान दो युवक बाइक से उसका पीछा करते बहियार में पहुंच गए एवं जब किशोरी अपने मवेशी के लिए उक्त बहियार में घास काट रही थी दोनों युवक उक्त स्थल पहुंचकर 13 वर्षीय किशोरी को भरोसे में लेकर शराब मिले ठंढई पिलाकर नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान मौका मिलते ही उक्त किशोरी की चचेरी बहन किसी तरह घटनास्थल से भागकर घर पहुंची एवं परिजनों को घटना की पुरी जानकारी दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटनास्थल पहुंचे तो उक्त किशोरी को अचेता अवस्था में ही उठाकर घर लाए. लेकिन रविवार की अहले सुबह उक्त किशोरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने की सूचना है. घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम के साथ बेलदौर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह, एसआई रणवीर कुमार राजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गए. इसके अलावे थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह एवं फॉरेंसिक टीम किशोरी के चचेरी बहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन छानबीन कर सुराग खोजने का हरसंभव प्रयास करने में जुट गए. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि एक किशोरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की सूचना मिली है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है एवं पीड़ित परिवार के लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. अगर ग्रामीणों की आशंका सही निकला तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन