शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण के साथ संपन्न

शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रामगंज संसारपुर में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया.
खगड़िया. शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रामगंज संसारपुर में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया. प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण बीते 1 से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया. समापन के अवसर पर व्याख्याता तेज नारायण कुमार द्वारा सर्टिफिकेट वितरण किया गया. प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक की भूमिका की जानकारी दी गयी. बताया गया कि प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक बच्चों को किस तरह समझेंगे. अभिभावक से किस तरह बात करके सामंजस्य स्थापित करेंगे. शिक्षक दिवस मनाते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया. प्रशिक्षणार्थी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, मणिकांत ठाकुर, अशोक कुमार शर्मा, दिवाकर कुमार, रवीश यादव, सुधा कुमारी, विनिता बिन्नी, नमिता, प्रभात कुमार, उदय चंद प्रसाद सिंह, जुगल किशोर प्रसाद सिंह आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




