नामांकन में नहीं चलेगी ढिलाई, छह साल तक के बच्चे को विद्यालय से जोड़ने की सख्ती

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :16 Apr 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन में नहीं चलेगी ढिलाई, छह साल तक के बच्चे को विद्यालय से जोड़ने की सख्ती

नामांकन में नहीं चलेगी ढिलाई, छह साल तक के बच्चे को विद्यालय से जोड़ने की सख्ती

विज्ञापन

कई प्रधानाध्यापक नहीं ले रहे हैं नामांकन में रुचि गोगरी. अनुमंडल क्षेत्र सहित जिले में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है. छह साल की उम्र पूरी कर चुके हर बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को शपथपत्र देना होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अमरेंद्र कुमार गोंड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 30 सितंबर तक छह वर्ष पूरा करने वाले सभी बच्चों का कक्षा एक में नामांकन हर हाल में कराया जाय. इस अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने जवाबदेही भी तय कर दी है. किसी भी प्रखंड में यदि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर पाया जाता है, तो संबंधित बीईओ पर सीधी कार्रवाई होगी. इसके लिए हर प्रखंड में विशेष टीम गठित की गयी है, जो स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान, सर्वेक्षण और नामांकन की प्रक्रिया में सहयोग करेगी. बीईओ को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भी देनी होगी. नामांकन प्रक्रिया को सरल और समावेशी बनाने पर जोर नामांकन प्रक्रिया को सरल और समावेशी बनाने पर भी जोर दिया गया है. सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक कागजात के अभाव में किसी भी बच्चे को दाखिले से वंचित न किया जाए. स्कूलों को न केवल बच्चों का नामांकन करना है, बल्कि अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज बनवाने में भी सहायता देनी होगी. आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों को भी सीधे स्कूलों से जोड़ने की तैयारी की गयी है. इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों का नामांकन कराया जाएगा. शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि 14 वर्ष तक के किसी भी बच्चे को स्कूल से बाहर नहीं रहने दिया जायेगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. शिक्षा विभाग के कड़े निर्देश के बावजूद नगर परिषद गोगरी जमालपुर के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बच्चों के अभिभावकों को कागजात की कमी होने का हवाला देकर विद्यालय से बेरंग लौटा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में काफी आक्रोश है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन