गोगरी में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर, 75 लाभार्थियों का मौके पर बना यूडी आईडी कार्ड

Updated:
विज्ञापन
card banwate divyang | Prabhat Khabar Network

शिविर में मौजूद दिव्यांगजन. | Prabhat Khabar Network

Divyangjan UDID Card Camp : गोगरी जमालपुर में दो दिवसीय दिव्यांगजन यूनिक यूडी आईडी कार्ड शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस दौरान 75 दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडी आईडी कार्ड जारी किए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

Divyangjan UDID Card Camp : गोगरी जमालपुर स्थित ट्राई सम भवन में आयोजित दो दिवसीय दिव्यांगजन यूनिक यूडी आईडी कार्ड शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ. शिविर का आयोजन दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान की देखरेख में किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने पहुंचकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडी आईडी कार्ड बनवाया.

शिविर में लगभग 75 दिव्यांगजनों का मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई. इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कश्यप ने 52 दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया. वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अखलाक अख्तर ने 10 लाभार्थियों तथा मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने 7 दिव्यांगजनों का कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की.

दिव्यांगजनों को मिली मौके पर सुविधा

शिविर के दौरान कई ऐसे दिव्यांगजन भी पहुंचे, जिनके पास पहले से यूडी आईडी कार्ड उपलब्ध था. बावजूद इसके उन्हें आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया. आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहायता करना था.

बैटरी चलित उपकरणों की हुई मरम्मत

शिविर के साथ एक दिवसीय बैटरी चलित उपकरण मरम्मत कार्य का भी आयोजन किया गया. नीतीश कुमार के द्वारा दिव्यांगजनों के उपयोग में आने वाले बैटरी चलित उपकरणों की मरम्मत की गई, जिससे जरूरतमंद लाभार्थियों को काफी राहत मिली.

विभागीय प्रयासों की सराहना

दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि खगड़िया जिले के दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की नेहा कुमारी के माध्यम से दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह समय-समय पर शिविर और मरम्मत कार्य आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें.

शिविर में दिव्यांगजन कल्याण समिति के कार्यकर्ता राहुल कुमार, अंशद आलम, दिलीप पासवान, रणवीर कुमार, गंगाराम सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे.


विज्ञापन
धीरज सिंह

लेखक के बारे में

By धीरज सिंह

धीरज सिंह प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन