15 दिनों से लापता पति का नहीं मिला सुराग, पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

Updated:
विज्ञापन
फोटो केप्सन -आदर्श थाना बेलदौर। | Prabhat Khabar Network

आदर्श थाना बेलदौर. | Prabhat Khabar Network

Khagaria News : खगड़िया में एक महिला के पति 15 दिनों से लापता हैं. 16 जुलाई को खेत देखने निकले ललन यादव का अब तक कोई अता-पता नहीं चला है. पत्नी को गांव के लोगों द्वारा अपहरण की आशंका है और उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Khagaria News : बेलदौर थाना क्षेत्र के माली पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी किरण कुमारी ने बताया कि उनके पति ललन यादव 16 जुलाई 2026 को खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे. काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.

पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका

पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनके पति को जबरन अपने साथ ले गए थे. इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ कोई अनहोनी हुई है. उन्होंने बेलदौर थाना में आवेदन देकर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की थी.

एफआईआर दर्ज, लेकिन अब तक नहीं मिली सफलता

महिला के आवेदन के आधार पर बेलदौर थाना में कांड संख्या 250/2026, दिनांक 19 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और न ही नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकी है.

परिजनों में बढ़ी चिंता, पुलिस से लगाई गुहार

घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में ठोस प्रगति नहीं होने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अपने पति का जल्द पता लगाने और नामजद आरोपितों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस बोली—जांच जारी है

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है. सभी पहलुओं पर जांच चल रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल लापता व्यक्ति की तलाश जारी है.


विज्ञापन
Amit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन