तारकेश्वर धाम तारतार में निकाली गयी शिव की बारात

Updated at : 27 Feb 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
तारकेश्वर धाम तारतार में निकाली गयी शिव की बारात

तारकेश्वर धाम तारतार में निकाली गयी शिव की बारात

विज्ञापन

खगड़िया. शिवरात्रि के अवसर सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के तारकेश्वर धाम तारतार उमेश नगर में शिव बारात निकाली गयी. रात्रि में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की लोक गायिका नेहा सिंह यादव द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश प्रसाद यादव व संचालन में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. जागरण में उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने भगवान शिव शंकर और मैया पार्वती से जुड़े एक से बढ़कर एक गाने पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाह वाई लूटी. नेहा सिंह यादव ने शिव पार्वती की शादी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब झुमाया. जबकि कार्यक्रम में हर हर महादेव के जयकारे से तारकेश्वर धाम तारतार गूंजायमान हो उठा. पूर्व विधायक ने कहा कि यह व्रत हमारे सनातन संस्कृति से जुड़े एक महानतम व्रत है. इस व्रत को हमलोग सच्चे मन से आस्था के साथ पूरा कर मनवांछित फल की प्राप्ति करते हैं. आर्किटेक्ट शाम्ब वीर यादव ने कहा कि हम और हमारे माता-पिता शिव के निश्चल भक्त हैं. बगैर बुलाए भी भगवान शिव हमें अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं. मौके पर संजीव कुमार, अनीता देवी, अखिलेश यादव, वार्ड सदस्य अराधना कुमारी, चंद्रदेव यादव, धर्मेंद्र यादव, बाबाजी यादव, पुनीत यादव, ब्रह्मदेव यादव, इंद्रदेव यादव, कपिलदेव यादव, जगदंबी यादव, जगदीश यादव, कर्मवीर यादव, रवीश, नोखेलाल, उमेश, राजेश यादव, भरत यादव, विभूति, निवास, रोशन, नीतीश, मलिक यादव, प्रवीण, विशाल, गुलशन, गंगाराम यादव, भिखो यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन