महिला कॉलेज में डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन व योगदान पर सेमिनार आयोजित

Updated:
विज्ञापन
महिला कॉलेज में डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन व योगदान पर सेमिनार आयोजित

महिला कॉलेज में डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन व योगदान पर सेमिनार आयोजित

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के महिला महाविद्यालय में ऑनलाइन सेमिनार व प्रश्नोत्तर प्रतियोगता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पीओ सह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ज्योति कुमारी ने किया. सेमिनार का विषय डॉ भीमराव आंबेडकर का जीवन व योगदान था. सेमिनार में लगभग एक दर्जन छात्राएं भाग ली, जिसमें छात्राएं अनामिका कुमारी, शालू कुमारी, कुमारी खुशी, प्रतिभा कुमा, राजमणि, रोहिणी,लुसी, छोटी, ईशा व अंशु आदि शामिल थी. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका कुमारी, द्वितीय स्थान शालू कुमारी, कुमारी खुशी, तृतीय स्थान प्रतिभा कुमारी प्राप्त की. वहीं सेमिनार में मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के असिटेंट प्रो अजय प्रकाश, हिंदी विभाग के डॉ मोनिका कुमारी आदि ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उनके योगदान ने देश की उत्पीड़ित जनता के उत्थान के लिए नए दरवाजे खोले हैं. वक्ताओं ने डॉ आंबेडकर के किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन