राज्य एकलव्य आवासीय हॉकी प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों का चयन

Updated at : 10 Apr 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य एकलव्य आवासीय हॉकी प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों का चयन

स्थानीय जेएनकेटी मैदान में शुक्रवार को ट्रायल लिया गया

विज्ञापन

खगड़िया. राज्य एकलव्य आवासीय हॉकी प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया. स्थानीय जेएनकेटी मैदान में शुक्रवार को ट्रायल लिया गया. खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत राज्य एकलव्य आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र पर छात्र/छात्राओं का ट्रायल लिया गया. ट्रायल के सफल आयोजन पर वरीय उप समाहर्त्ता-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रवीण कुमार ने चयनित प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गयी. खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा प्रतिनियुक्त हॉकी प्रशिक्षक अनंत कुमार, एनआईएस हॉकी कोच अमित कुमार, एनआईएस कोच सह फिटनेस ट्रेनर कुमार सौरव द्वारा चयन का ट्रायल लिया गया. इस ट्रायल में खगड़िया के 46 खिलाड़ी, सहरसा के 17 खिलाड़ी, बेगूसराय के 07 खिलाड़ी सहित कुल-70 खिलाड़ी छात्र/छात्राओं ने हॉकी खेल के ट्रॉयल में भाग लिया. ट्रायल में साकारात्मक सहयोग की भूमिका में शारीरिक शिक्षक शशिकांत रंजन, शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार, लिपिक अरविंद पाण्डेय, लिपिक अजय कुमार साह, डाटा इंट्री ऑपरेटर विश्वजीत कुमार निभाया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन