ePaper

स्कूली बच्चों ने रंगोली के जरीये मतदान करने के लिए प्रेरित किया

Updated at : 14 Oct 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने रंगोली के जरीये मतदान करने के लिए प्रेरित किया

विद्यालय परिवार द्वारा यह प्रयास सराहनीय कदम के रूप में देखा जा रहा है

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय बिठला में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों द्वारा रंगोली का निर्माण किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनों को मतदान के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. रंगोली के माध्यम से बच्चों ने मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए संदेश दिया कि “पहले मतदान, फिर जलपान ” और “बिना डर, निर्भिक होकर करें मतदान “. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार और सहायक शिक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने बच्चों की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में सकारात्मक संदेश देने का सशक्त माध्यम हैं. विद्यालय परिवार द्वारा यह प्रयास सराहनीय कदम के रूप में देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन