सक्षम ने मनायी संत रविदास जयंती

Updated at : 12 Feb 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
सक्षम ने मनायी संत रविदास जयंती

सक्षम ने मनायी संत रविदास जयंती

विज्ञापन

गोगरी. जमालपुर के रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा स्थान के प्रांगण में सक्षम की ओर से संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता सक्षम के उपाध्यक्ष दिलीप पासवान ने की. इस अवसर पर दिव्यांगजन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ऐसे महात्मा थे जिन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे. ये 1520 ई से 16वीं शताब्दी के दौरान भक्ति आंदोलन के पुरोधा के रूप में उभर कर सामने आये थे. उनके उपदेशों और लेखन ने समाज को धार्मिक सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रभावित किया. वहीं संघ के प्रदेश सचिव विनय कुमार मिश्रा एवं संयुक्त सचिन संदीप पटेल ने कहा कि संत रविदास ने मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे प्रसिद्ध दोहे को चरितार्थ किया था. इस अवसर पर दिव्यंजन कल्याण समिति के अनुमंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, मोहम्मद दाऊद अली, शुभ कुमार, शकील अहमद, रामदेव कुमार, प्रेम कुमार प्रवीण, नौशाद आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन