ePaper

अंडर 14 में रुद्र वीर व दक्षा वत्स तथा 17 में माधव व प्राची बने चैंपियन

Updated at : 04 Sep 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

अंडर 14 में रुद्र वीर व दक्षा वत्स तथा 17 में माधव व प्राची बने चैंपियन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगड़िया

खेल भवन में आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक में रुद्र वीर सिंह, बालिका में दक्षा वत्स, अंडर 17 में माधव कुमार यशवंत, बालिका में अनुष्का कुमारी, अंडर 19 में केशव कुमार यशवंत बालिका में प्राची राज बनी शतरंज चैंपियन बनी. खेल भवन सह व्यायामशाला के प्रांगण में तीन आयुवर्ग अंडर 14, 17, 19 के बालक व बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निर्णायक जिला खेल प्रशिक्षक जे के जवाहर ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में चार चार बालक व बालिका का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया. जिसमें अंडर 14 बालक वर्ग में क्रमशः रुद्र वीर सिंह, मानव कुमार, अध्यन खेड़िया, अंकित कुमार तीवारी, अंडर 17 में प्रथम माधव कुमार यशवंत, सौरभ कुमार, बिनित विनायक, श्रीनाथ विनायक, अंडर 19 प्रथम केशव कुमार यशवंत, द्वितीय आयुष कुमार, तृतीय आदित्य बर्धन, जय किस कुमार, बालिका वर्ग अंडर 14 दक्षा वत्स, जेनिफर, बाॅबी कुमारी, कनक गुप्ता, अंडर 17 बालिका अनुष्का कुमारी, कुमारी आयुषी प्रिया, खुशी कुमारी, साधना कुमारी, अंडर 19 प्राची राज, वैष्णवी अग्रवाल, पीहू शर्मा, लक्ष्मी कुमारी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया. मौके पर कार्यालय के प्रधान लिपिक अरविंद कुमार पांडे, आदेश पाल, अजय कुमार, ऑपरेटर विश्व जीत कुमार, सीनियर नेशनल चन्द्र राज, तकनीकी सहायक गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत आदि मौजूद थे. इससे पहले खेल का उद्घाटन संघ के सचिव विप्लव रंधीर, खिलाड़ी कुमारी आयुषी प्रिया, जे के जवाहर, प्रेम कुमार यशवंत ने शतरंज की चाल चलकर शतरंज खेल का शुभारंभ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन