सड़क दुर्घटना उप डाकपाल जख्मी

सड़क दुर्घटना उप डाकपाल जख्मी
गोगरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित उप डाकघर में कार्यरत उप डाकपाल अमित कुमार सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया. बताया जाता है कि वह परबत्ता बाइक से जा रहा था. इसी दौरान महेशखूंट-अगुवानी पथ पर गमघट्टा के समीप सामने जानवर आ गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह जख्मी हो गया. घायल अवस्था में अमित को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










