50 हजार का इनामी बदमाश मोकामा से गिरफ्तार

मुनेश्वर तांती के विरुद्ध चौथम थाना में हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज है
एसटीएफ व चौथम पुलिस के सहयोग से कुख्यात मुनेश्वर धराया पंकज यादव व रवि तांती की हत्या मामले में फरार चल रहा था कुख्यात मुनेश्वर तांती खगड़िया. एसटीएफ ने जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात बदमाश को मोकामा से गिरफ्तार किया है. 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुनेश्वर तांती मोकामा में छिपकर रह रहा था. शुक्रवार को मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार मिश्रा ने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर कहा कि हाल के दिनों में जिले के कई इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी की गयी. एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात मुनेश्वर तांती को गिरफ्तार किया गया. पुलिस उपाधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि कुख्यात मुनेश्वर तांती जिले के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल था. एसटीएफ पटना और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बेगूसराय जिले के मोकामा थाना क्षेत्र से मुनेश्वर तांती को गिरफ्तार किया गया. मुनेश्वर तांती के विरुद्ध चौथम थाना में हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज है. बताया कि कुख्यात मुनेश्वर तांती द्वारा दो हत्या की गयी थी. पंकज यादव व रवि तांती की हत्या का आरोपित है. मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद में उसने पंकज यादव की गोली मारकर हत्या कर दिया था. हत्या मामले में चौथम थाना में मामला दर्ज है. पुलिस अन्य जिलों में भी उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. इन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ चौथम थाना में कई केस दर्ज है. 2018 में उस पर हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज हुआ था. 2023 में एक महिला के अपहरण का केस दर्ज हुआ था. 2024 में हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तारी के दौरान चौथम थाना की पुलिस और एसटीएफ की टीम मौजूद थी. छापेमारी दल में चौथम थाना के एसआई अंतिमा कुमारी और सशस्त्र बल शामिल थे. मालूम हो कि पहले भी एसटीएफ व जिला पुलिस के सहयोग से पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश संदीप यादव को कट्टा व 12 जिंदा कारतूस के साथ धमराहा से गिरफ्तार किया गया था. मड़ैया पुलिस के सहयोग से एसटीएफ ने टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल मोस्ट वांटेड मुशो यादव को गिरफ्तार किया गया था. इनामी बदमाश महेशखूंट के लंका टोला निवासी विजय सिंह, भागलपुर जिले के लतीपाकड़ निवासी मो. मुद्दी के पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




