राज्यस्तरीय दो दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस का राजस्व मंत्री डॉ जायसवाल करेंगे उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

राज्यस्तरीय डेंटल कॉन्फ्रेंस को लेकर बनाया संचालन कमेटी

विज्ञापन

प्राथमिकता से लगा दें सर ……….. राज्यस्तरीय डेंटल कॉन्फ्रेंस को लेकर बनाया संचालन कमेटी ………… फोटो.14 केप्सन. राजस्व मंत्री को आमंत्रित करते डॉ नाहर व डॉ कुमार देवव्रत ……… प्रतिनिधि, खगड़िया आगामी 30 नवंबर से जिले में बिहार राज्य दंत चिकित्सा परिषद का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन खगड़िया में होगा. दो दिवसीय स्टेट स्तरीय डेंटल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल करेंगे. बताया जाता है कि अधिवेशन 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक शहर के गोल्डन रिजॉर्ट रहीमपुर एनएच 31 पर होगा. कॉन्फ्रेंस में पूरे बिहार के विभिन्न जिले से सैकड़ों की संख्या में दंत चिकित्सा के विशेषज्ञ शामिल होंगे. आईडीए के सचिव डॉ. कुमार देवव्रत ने बताया कि स्टेट स्तरीय कॉन्फ्रेंस में आधुनिक चिकित्सा एवं विभिन्न प्रकार की आधुनिक जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि डेंटल स्टूडेंट हो या कोई प्रतिष्ठित पेशेवर यह सम्मेलन उपयोगी ज्ञान प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि पेशेवर चिकित्सकों को नवीन विषयों व अवधारणाओं की जानकारी मिलेगी. कॉन्फ्रेंस आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर एनके नाहर, सचिव डॉ. कुमार देवव्रत ने बताया कि दो दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल द्वारा किया जाएगा. डॉ दिलीप जायसवाल को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने डेंटल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने की सहमति दी है. आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नाहर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है. आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में डॉ. तरुण कुमार, डॉ. अमित कुमार आनंद, डॉ. प्रभांशु कुमार, डॉ. कविंद्र कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. नवनीत केडिया, डॉ मनीष कुमार, डॉ नागमणि नंदन, डॉ. स्नेहा कुमारी, डॉ. किसलय कनिका आदि कमेटी में शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन