ePaper

पराक्रम दिवस: ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Updated at : 23 Jan 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
पराक्रम दिवस: ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 100 छात्र एवं छात्राओं ने किया

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के पीएम केंद्रीय विद्यालय में पराक्रम दिवस मनाया गया. शुक्रवार को आयोजित पराक्रम दिवस के अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर विषय आधारित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 100 छात्र एवं छात्राओं ने किया. प्रतियोगिता दो चरणों में निर्धारित किया गया. जिसमें पहला मिडिल स्टेज जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता हुई. दूसरा सेकेंडरी स्टेज में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में मध्यमा वर्ग से प्रथम पुरस्कार रोज बड एकेडमी की कक्षा छठी की छात्रा सृष्टि श्री, द्वितीय पुरस्कार रोज बड एकेडमी के छात्र मोहम्मद अयान व तृतीय पुरस्कार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा स्मिता कुमारी को मिली. उच्च मध्यमा वर्ग में प्रथम पुरस्कार एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल के 11वीं के छात्र आयुष कुमार, तथा द्वितीय पुरस्कार नवमी की छात्रा आस्था कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार रोज बड एकेडमी के दसवीं के छात्र अभिषेक कुमार को मिला. सभी विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य कुमार ठाकुर ने पुरस्कार दिया. प्राचार्य ने सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी से प्रेरित होकर विद्यार्थियों को देशभक्त राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का आवाहन किया. इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के संयोजक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक सुजीत कुमार गुप्ता एवं मंच संचालक प्रदीप कुमार एवं प्रिया निर्मल ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मुन्ना कुमार विश्वकर्मा, बीएस त्रिपुरारी , सुधांशु प्रियदर्शी एवं कार्यालय प्रभारी प्रफुल्ल कुमार रोशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन