लड़की अपहरण मामले का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पचौत गांव से पुलिस ने लड़की अपहरण मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते सोमवार की रात बेलदौर थाना कांड संख्या 156/24 के नामजद आरोपित पचौत गांव निवासी किशोर चौधरी के पुत्र जितो उर्फ जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया. विदित हो कि हो कि गिरफ्तार आरोपित शादी करने के नियत से एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था. वहीं लड़की के परिजनों ने उक्त मामले में आरोपित युवक के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया था. उक्त मामले में ही गिरफ्तार युवक फरार चल रहे थे. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लड़की अपहरण मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन