उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :21 Apr 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान

मौसम का तापमान काफी बढ़ जाने के बाद अन्य वैकल्पिक विद्युत उपकरण भी बेअसर साबित हो रहे हैं

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र में गर्मी तेज होते ही विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की लापरवाही से बिजली दगा देने लगी है. वहीं बिजली की आंख मिचौनी से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान होने को विवश हैं. गर्मी के मौसम में ग्रामीण इलाकों में बिजली की भारी कटौती से लोग रतजगा कर रहे हैं. उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह 7 से 8 बजे तक में धूप तेज होने लगती है, इससे आमलोगों के दिनचर्या पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है. रही सही कसर विद्युत आपूर्ति की लचर स्थिति पूरी कर दे रही है. बीते सोमवार की रात्रि उमस भरी गर्मी के बीच हर दो घंटे पर बिजली का शट डाउन जारी रहा, पसीने से भिंगते से लोग पूरी रात जैसे तैसे बिताया. सुबह 8 बजे के बाद जब पारा चढ़ना शुरू होता है तो दोपहर के बाद सड़क पर सन्नाटा पसर जाता है. वहीं भीषण गर्मी के बीच स्वजनणना कार्य में लगे शिक्षको को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में नरेश शर्मा, चंद्रदेव राम, कैलाश भगत, पूनम देवी, सीता देवी, राम शर्मा, उप चेयरमैन प्रतिनिधि सूरज कुमार, संजय शर्मा, सुनील शर्मा समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि गर्मी तेज हो गई है वहीं बिजली के आने जाने का सिलसिला के कारण लोग परेशान हो रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को हो रही है, रात्रि में अधिक देर तक बिजली के नहीं रहने के कारण लोग रतजगा कर रहे हैं. उपभोक्ताओं ने बताया कि मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 17 बार से अधिक बिजली कटी है. मौसम का तापमान काफी बढ़ जाने के बाद अन्य वैकल्पिक विद्युत उपकरण भी बेअसर साबित हो रहे हैं.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन