पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की हुई मौत, शव देख परिजनों में मची चित्कार

Updated:
विज्ञापन

परिजनों ने शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला एवं शव की पहचान होते ही परिजनों में चित्कार मच गई.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के बघरा बहियार स्थित पानी भरें गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना बीते सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बीते सोमवार की शाम घर से आवश्यक कार्य को लेकर उक्त बहियार की ओर गये बघरा गांव निवासी योगेन्द्र सादा के करीब 23 वर्षीय पुत्र जवाहर कुमार जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने अप्रिय घटना की आशंका से सहमें देर रात्रि तक उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. सोमवार की सुबह बघरा गांव के ही बहियार से एक पानी भरे गड्ढे में उसके शव को ग्रामीणों ने तैरते देख इसकी सूचना तत्काल आसपास के लोग समेत पीड़ित परिजनों को दी. सूचना पर उक्त स्थल पहुंचे परिजनों ने शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला एवं शव की पहचान होते ही परिजनों में चित्कार मच गई. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल थानाध्यक्ष को देकर मामले से अवगत कराया तो सूचना पर बेलदौर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक मुक वधिर था. इस संबंध में मुखिया रजनीकांत राहुल,पैक्स अध्यक्ष अक्षय कुमार उर्फ माधव एवं समाजसेवी सुमन शर्मा ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते अंचल प्रशासन से उनके आश्रितों को अविलंब मुआवजा दिलाने की मांग की.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन